भारत

रेत से भरा डंपर पलटा, चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
9 Feb 2025 9:34 AM IST
रेत से भरा डंपर पलटा, चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत
x
मालिक के खिलाफ भी FIR.
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा के थराद नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां खेंगरपुरा गांव के पास रेत से भरा एक डम्पर पलट गया. जिससे सड़क के साइड में मजदूरी करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं, डम्पर मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि सड़क के साइड में मजदूरी कर रही तीन महिलाओं और एक बच्चे की डंपर पलटने से मौत हुई है. घटना के बाद लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए मृतकों के शवों को जीसीबी के माध्यम से खोदकर बाहर निकलवा लिया गया है. साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजवा दिया गया है.
थराद पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है. सभी मृतक दाहोद जिले के थे, जो वहां मजदूरी के लिए आए थे. थराद पुलिस के अनुसार रोड का काम चल रहा था और वहां टर्निंग पर से निकलने की जगह नहीं थी. इसके बावजूद भी ड्राइवर डम्पर निकालने की कोशिश कर रहा था. जिसकी वज़ह से डम्पर पलट गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story