लाइफ स्टाइल

सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद है, चिरौंजी का सेवन

Tara Tandi
20 Dec 2021 6:58 AM GMT
सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद है, चिरौंजी का सेवन
x
हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में फल और फूलों का बहुत बड़ा योगदान है। चिरौंजी, एक प्रकार का फल होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में फल और फूलों का बहुत बड़ा योगदान है। चिरौंजी, एक प्रकार का फल होता है जिसकी पेड़ की जड़, फल, पत्तियां और गोंद आदि सभी चीजे हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चिरोंजी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी1 बी2, फाइबर और बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते है।

चिरौंजी के सेवन के फायदे:
प्रोटीन की अधिक मात्रा होने के कारन अगर रोज इसका सेवन किया जाये तो यह हमारे शरीर से प्रोटीन की कमी को पूरा करता है।
अगर सर्दी-जुकाम हो जाये तो घी में दो चम्मच पिसी हुई चिरौंजी को मिलाकर छोंक लें। और फिर इसे एक गिलास दूध में मिलाकर अच्छे से पका लें। फिर जब यह दूध थोड़ा ठंडा हो जाये तो इसे पिए।
रोज एक चम्मच चिंरोंजी पाउडर को एक ग्लास गर्म दूध में मिलाकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है।
मुंह में छाले होने की समस्या में चिरौंजी को पीसकर उसमे शहद मिलकर मुंह के छालो पर लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा मुंह में छाले हो जाने पर चिंरोंजी को चबा-चबा खाने से भी आराम मिलता है।


Next Story