- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chia Seeds: चिया सीड्स...
लाइफ स्टाइल
Chia Seeds: चिया सीड्स के साथ इन फूड्स को मिलाकर खाएं, वजन घटाने में मिलेगी मदद
Sarita
26 Feb 2025 7:33 AM IST

x
Chia Seeds: आज के समय में फिट रहना और वजन को कंट्रोल में रखना हर किसी की प्रायोरिटी बन गया है. लोग हेल्दी डाइट अपनाने के साथ-साथ ऐसे सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकें. इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है चिया सीड्स. चिया सीड्स छोटे-छोटे काले या सफेद बीज होते हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं. चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पेट लंबे समय तक भरा रखने और एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद करते हैं|
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर चिया सीड्स को कुछ खास फूड्स के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसका असर दोगुना हो सकता है? जी हां, चिया सीड्स को सही चीजों के साथ मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन चीजों के साथ मिलाकर इसे खाना सबसे फायदेमंद रहेगा|
1. ग्रीन टी के साथ चिया सीड्स-
ग्रीन टी अपने एंटीऑक्सीडेंट और फैट बर्निंग गुणों के लिए जानी जाती है. जब इसमें चिया सीड्स मिलाए जाते हैं, तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है. ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करती है. पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है. शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है|
कैसे तैयार करें? – 1 कप गर्म पानी में 1 ग्रीन टी बैग डालें. इसे 5 मिनट तक छोड़ दें, फिर बैग निकाल दें. इसमें 1 टीस्पून भीगे हुए चिया सीड्स मिलाएं. हल्का सा नींबू का रस मिलाकर पी लें|
2. दही के साथ चिया सीड्स-
अगर आप वजन घटाने के साथ-साथ अपने डाइजेशन को भी सुधारना चाहते हैं, तो चिया सीड्स को दही के साथ मिलाकर खाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं. ये गट हेल्थ सुधारता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. चिया सीड्स का फाइबर पेट लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती|
कैसे तैयार करें?- 1 कटोरी ताजे दही में 1 टीस्पून चिया सीड्स डालें. इसमें थोड़ा सा शहद या गुड़ मिला सकते हैं. इसे अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर खाएं|
3. ओट्स के साथ चिया सीड्स-
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और वजन घटाने में मददगार खाना चाहते हैं, तो ओट्स के साथ चिया सीड्स बेस्ट ऑप्शन रहेगा. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेकफास्ट पेट लंबे समय तक भरा रखता है. एनर्जी बूस्ट करता है, जिससे दिनभर एक्टिव रह सकते हैं. वजन घटाने में तेजी आती है, क्योंकि ये कैलोरी में कम और पोषण में ज्यादा होता है|
कैसे तैयार करें?- 1/2 कप ओट्स को पानी या दूध में पकाएं. पकने के बाद इसमें 1 टीस्पून चिया सीड्स मिलाएं. ऊपर से कुछ कटे हुए बादाम, अखरोट और शहद डालकर खाएं|
4. नींबू पानी के साथ चिया सीड्स-
अगर आप वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो नींबू पानी के साथ चिया सीड्स मिलाकर पिएं. ये डिटॉक्स ड्रिंक आपके शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मदद करेगा. शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती|
TagsChia Seedsचिया सीड्सफूड्सवजनघटानेFoodsWeightLossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





