- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chia Seeds Benefits:...
लाइफ स्टाइल
Chia Seeds Benefits: इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए इन 3 चीजों में मिलाएं चिया सीड्स, बीमारियां रहेंगी दूर
Sarita
25 Feb 2025 11:25 AM IST

x
Chia Seeds Benefits: इस छोटे बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं। भिगोए हुए चिया के बीज पचाने में आसान होते हैं, जिससे पोषक तत्वों का बेहतर अब्सॉर्प्शन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन भिगोए हुए चिया बीजों को कई तरह के चीजों के साथ मिलाकर लिया जाए तो इसके फायदे बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे किन-किन चीजों के साथ मिलाकर ले सकते हैं|
शहद और चिया सीड्स-
शहद एक नेचुरल स्वीटनर है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। शहद के एंटी-मिक्रोबिअल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन से लड़ते हैं। जब भिगोए हुए चिया बीजों के साथ मिलाया जाता है, तो शहद एक टेस्टी और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा बन जाता है।
बेरीज चिया सीड्स-
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज में विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स सहित एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। भिगोए हुए चिया बीजों में बेरीज मिलाने से न केवल टेस्ट बढ़ता है बल्कि शरीर हेल्दी बना रहता है और कई बीमारियों से भी दूर रहता है।
दही के प्रोबायोटिक्स आंतो हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे आपका इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है। दही के साथ भिगोए हुए चिया के बीज को मिलाकर एक मलाईदार, प्रोबायोटिक युक्त नाश्ता बनाया जाता है। इसके आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से दूर रह सकते हैं।
TagsChia SeedsBenefitsइम्युनिटीबूस्टचिया सीड्सChia SeedsImmunityBoostजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





