लाइफ स्टाइल

विटामिन से भरपूर ये स्मूदी ओटमील कुकी, जानिए रेसिपी

Kanchan Paikara
18 Jun 2026 2:07 PM IST
विटामिन से भरपूर ये स्मूदी ओटमील कुकी, जानिए रेसिपी
x
स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है

Lifestyle लाइफस्टाइल; गर्मियों के मौसम में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी चीजें खिलाना पिलाना किसी भी चुनौती से कम नहीं है. गर्मी की वजह से उनका मन नहीं करता और वो पूरे दिन भूखे रहते हैं. इसलिए बच्चे पौष्टिक चीजों से दूरी बनाते हैं और कोल्ड ड्रिंक्स या जंक फूड की तरफ ज्यादा होते हैं. ऐसे में आप उनके लिए ओटमील कुकी स्मूदी बनाकर तैयार कर सकते हैं. यह स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसमें मौजूद ओट्स, दूध और फल बच्चों को एनर्जी देने के साथ उनके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करते हैं.

ओटमील कुकी स्मूदी की रेसिपी
सामग्री
ओट्स- आधा कप
केला- 1
ठंडा दूध- 1 कप
शहद- 1 चम्मच
दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच
खजूर- 3
बादाम- 4
कुछ बर्फ के टुकड़े
विधि
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में ओट्स डालकर दूध मिलाएं.
अब इसमें केला और शहद डालकर रखें. दालचीनी पाउडर को भी डाल दें और खजूर को डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
अगर आप चाहें तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में भी डालकर पीस सकते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए बच्चों की पसंदीदा चीज भी डाल दें.
ऊपर से बर्फ या आइस क्रीम डालकर स्मूदी को गिलास में डालकर सर्व करें.
Next Story