- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chapped Lips: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Chapped Lips: गर्मियों में भी फट रहे हैं आपके होंठ, तो इन उपायों से पाएं राहत
Sarita
10 April 2025 10:10 AM IST

x
Chapped Lips: दरअसल, यदि गर्मी की शुरुआत में में होंठों का ध्यान सही से न रखा जाए तो मई-जून के समय तो आपकी हालत और खराब हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी नहीं चाहते कि आपके होंठ फटें तो पहले तो गर्मी के होंठ फटने के कारणों का पता लगाएं, और उसके बाद इससे बचाव के तरीके का। यहां हम इन दोनों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
डिहाइड्रेशन
यदि आपके होंठ गर्मी के मौसम में भी फट रहे हैं, तो ऐसा पानी की कमी की वजह से हो सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से न सिर्फ आपके शरीर के अंदर परेशानियां जन्म लेती हैं, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है और होंठ भी फटने लगते हैं।
इससे बचने का तरीका
यदि आप भी कम पानी पीते हैं, और उसी वजह से आपके होंठ फट रहे हैं तो पानी पीने की मात्रा को बढ़ा दीजिए। सामान्य व्यक्ति को गर्मी के मौसम में कम से कम दो से तीन लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। यदि आप इससे कम पानी पीएंगे तो इससे भी आपके होंठ फटने से बचेंगे।
नमी की कमी
गर्मी के मौसम में हवा गर्म और शुष्क होती है, जिससे त्वचा और होंठों से नमी उड़ जाती है और वे सूखकर फटने लगते हैं। लोग त्वचा पर तो तमाम तरह के बॉडी लोशन लगा लेते हैं लेकिन अक्सर अपने होंठों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में तेज धूप और लू में निकलते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
इससे बचने का तरीका
यदि आपके होंठ भी गर्म हवा की वजह से शुष्क हो रहे हैं तो आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा चेहरे को कवर करके निकलें, ताकि आपकी होंठ भी कवर रखें। इसके अलावा लिप बाम का इस्तेमाल तो कतई न भूलें।
सफाई का ध्यान न रखने और बार-बार छूने से
लोग गर्मी में अपने शरीर और त्वचा का तो खास ध्यान रख लेते हैं लेकिन वो अक्सर होंठों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसे में यदि आप अपने होंठों की सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं और होंठों को बार-बार छूते हैं तो भी आपके होंठ फटने लगेंगे।
यदि गंदगी की वजह से आपके होंठ फट रहे हैं तो पहले तो हफ्ते में कम से कम तीन बार माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करके होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके अलावा जब भी होंठ को छुएं तो पहले हाथों को साफ करें। इसके अलावा आपको लिप बाम भी ऐसा इस्तेमाल करना चाहिए, जिसके इस्तेमाल के लिए आपको लिप बाम हाथ में न लेना पड़े।
TagsChapped Lipsगर्मियोंफटहोंठराहतChapped LipsSummerChappedLipsRelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





