लाइफ स्टाइल

Chana Dal Cutlet: संडे को बनाना है स्पेशल, तो स्नैक्स में तैयार करें टेस्टी चना दाल कटलेट

Sarita
12 Oct 2025 12:21 PM IST
Chana Dal Cutlet: संडे को बनाना है स्पेशल, तो स्नैक्स में तैयार करें टेस्टी चना दाल कटलेट
x
Chana Dal Cutlet :रविवार को लोग अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाते हैं। बच्चों के साथ समय बिताना और कुछ नया ट्राई करना परिवार के साथ बिताए समय को और भी खास बना देता है। बच्चे अक्सर स्नैक्स की माँग करते हैं। अगर आप शाम को नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं, तो आप चना दाल कटलेट बना सकते हैं। ये बनाने में आसान हैं और आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।
चना दाल कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
चना दाल - 1 कप
चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
उबला हुआ आलू - 1
प्याज - 1
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 छोटा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
ब्रेडक्रम्ब्स - 1/2 कप
तेल
चना दाल कटलेट कैसे बनाएँ?
चना दाल कटलेट बनाने के लिए, दाल को धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। भीगी हुई दाल से पानी निकालकर मिक्सर में डालें। दाल में हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लें। दाल के मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें। उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
इस मिश्रण में चावल का आटा और ब्रेडक्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएँ और मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल टिक्की का आकार दें और गरम तेल में दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तल लें।
आप कटलेट और कैसे बना सकते हैं?
आप उबले हुए आलू और सब्ज़ियों के साथ कटलेट बना सकते हैं।
कलेट किस चटनी के साथ परोसें?
कलेट को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें।
Next Story