लाइफ स्टाइल

सावधान: इन फलों को छील कर खाने से कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता

Rounak Dey
27 May 2023 4:16 PM GMT
सावधान: इन फलों को छील कर खाने से कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता
x
कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सभी लोगों को दैनिक आहार में कई तरह के फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। मौसमी फलों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इतना ही नहीं कुछ फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण आपको तमाम तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ फलों की अधिकतर पोषकता उसके छिलकों में होती है, ऐसे में इन्हें छील कर खाने से उन पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक फलों का सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

फलों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही ढंग से और सही समय पर सेवन करना जरूरी होता है। अध्ययनों में इस बात के भी प्रमाण मिलते हैं कि सूर्यास्त के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, ये मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन फलों को छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? कहीं आप भी तो अब तक इन्हें छील कर खाने की गलती नहीं कर रहे थे?सेब को खाएं छिलके सहित

आपने भी कई लोगों को छील कर सेब खाते देखा होगा, विशेषज्ञ इसे गलत तरीका मानते हैं। सेब के मुख्य फल की ही तरह, इसके छिलके में भी कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। छील कर सेब खाने की तुलना में अगर हम इसे छिलके सहित खाते हैं तो इससे 332% अधिक विटामिन-के, 142% अधिक विटामिन-ए, 115% अधिक विटामिन-सी, 20% अधिक कैल्शियम और 19% अधिक पोटैशियम प्राप्त होता है। खीरा खाएं छिलकों सहित

अगर आपकी भी खीरे को छील कर खाने की आदत है तो इसमें सुधार कर लें, क्योंकि अध्ययनों में खीरे को बिना छीले खाना विशेष फायदेमंद बताया गया है। खीरे के गहरे हरे रंग के छिलके में इसके अधिकांश एंटीऑक्सिडेंट, अघुलनशील फाइबर और पोटेशियम होते हैं। इसमें विटामिन-के की भी अधिकता होती है, ऐसे में इसको साफ से धोकर बिना छीले ही सेवन करना चाहिए। खीरा आपके हाइड्रेशन को बेहतर बनाए रखने में काफी सहायक फल है।आम का सेवन

कुछ ही दिनों में बाजार में आम बहुतायत में उपलब्ध हो जाएंगे। कच्चे हों या पके हुए, आम को छिलके सहित खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम के छिलकों में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों, कोलन, स्तन, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आम का सेवन छिलके सहित करना चाहिए।

Next Story