- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gajar Ka Salad: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Gajar Ka Salad: घर पर आसान विधि से बनाएं गाजर का टेस्टी सलाद
Sarita
17 Feb 2026 7:59 AM IST

x
Gajar Ka Salad:ये रेसिपी उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है, जो बिना ज्यादा मेहनत के झटपट कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं. कम सामग्री और आसान विधि के साथ बनने वाला ये सलाद स्वाद में लाजवाब लगता है और खाने की प्लेट को भी आकर्षक बना देता है. आप इस आर्टिकल में दी गई रेसिपी को देखकर इसे लंच या डिनर के साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं|
गाजर का सलाद बनाने के लिए सामग्री :
गाजर – 3-4
प्याज – 1 छोटा
मिर्च – 1
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – 1-2 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गाजर का सलाद बनाने की विधि :
सबसे पहले आप गाजर को पानी से अच्छे से धो लें. इसे धोकर आप छील लें. अब गाजर को पतले स्लाइस में कद्दूकस कर लें और एक बड़े बाउल में डालें.
इसमें आप एक छोटे प्याज को छोटे हिस्से में काटकर डालें और हरी मिर्च को भी काट के मिक्स करें.
सलाद के बाउल में आप ऊपर से नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें.
लास्ट में आप हरा धनिया डालकर फिर से मिला लें. अब तैयार है आपका स्वादिष्ट गाजर का सलाद. इसे आप लंच या डिनर के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsGajarSaladगाजरटेस्टीसलाद Carrot SaladCarrotTastySalad जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





