लाइफ स्टाइल

Gajar Cutlet : इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट

Sarita
19 Jan 2026 9:56 AM IST
Gajar Cutlet : इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट
x
Gajar Cutlet : शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए भी कटलेट बहुत बढ़िया ऑप्शन है, लेकिन अगर आपके पास बाजार जाने का समय नहीं हो तो आप इसे घर पर ही बना सकते हैं. आज आपको हम गाजर कटलेट बनाने की बहुत ही सिंपल विधि बताते हैं. इसे आप मिनटों में बनाकर घर वालों को सर्व कर सकते हैं. यह कुरकुरी स्वादिष्ट कटलेट घर में हर किसी को पसंद आएगी. चलिए अब आपको इसकी झटपट बनने वाली रेसिपी बताते हैं|
गाजर कटलेट बनाने की सामग्री:
गाजर – 2 (कसा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
अदरक – 1/2 इंच (कसा हुआ)
सूजी – 1 छोटी कटोरी
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
सूजी – 1/2 कटोरी
धनिया पत्ता – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार
गाजर कटलेट बनाने की विधि:
गाजर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 4 चम्मच तेल गर्म करें.
फिर आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और गाजर डालकर 2-3 मिनट भून लें.
इसके बाद आप इसमें सूजी और सभी सूखे मसालों को डालकर 7-8 मिनट तक भून लें.
इस मिश्रण को भुनने के बाद आप इसमें पानी, नमक और धनिया पत्ता डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
इस मिश्रण के अच्छी तरह पक जाने के बाद एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें.
अब आप इसे हाथों से कटलेट का शेप देंगे.
फिर आप तलने के लिए तेल गर्म करें.
अब इस तेल में आप सभी कटलेट को सूजी से कोट करके बाड़ी-बाड़ी से तल लें.
आपकी गाजर कटलेट बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
Next Story