लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की खान, एक-एक हड्डी में भरेगा 900mg Calcium, गंदगी बाहर

Rajesh
7 Sep 2024 8:16 AM GMT
कैल्शियम की खान, एक-एक हड्डी में भरेगा 900mg Calcium, गंदगी बाहर
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: हड्डियों की कमजोरी शरीर को खोखला बना देती है। ऐसे लोगों को फ्रैक्चर भी होता रहता है। हड्डियों का दर्द उनका जीवन तकलीफदायक बना देता है। आयुर्वेद में हड्डियों की कमजोरी दूर करने का तरीका भी बताया गया है। जब लोगों को कैल्शियम के बारे में भी नहीं पता था तब भी आयुर्वेद के ऋषि-मुनियों ने हड्डियों को मजबूत बनाने वाली चीजों के बारे में जानकारी दी थी। इन आयुर्वेदिक चीजों के अंदर कैल्शियम होता है। आप इनका उपयोग करके खोखली हो चुकी हड्डियों में भी जान फूंक सकते हैं। यह उपाय शरीर को दूसरे फायदे भी देते हैं। बीमारी को दावत देने वाली गंदगी को बाहर करने में मदद करते हैं।-

आइए जानते हैं कि कमजोर हड्डियां होने पर क्या खाएं?
तिल के बीज
तिल के बीज में हड्डियों के लिए जरूरी सारे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इन दानों के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक मिल जाता है। यूएसडीए के मुताबिक तिल के 100 ग्राम बीजों में 900 mg से ज्यादा कैल्शियम होता है। इनका सेवन फाइबर देता है जो खून के गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भूमिका निभाता है।
आंवला
आंवला को आयुर्वेदक में सुपरफूड जैसा स्थान दिया गया है। यह खून साफ करता है, त्वचा और बालों में जान फूंकता है और विटामिन सी देता है। यह फल शरीर में कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाता है। जिससे आप जितना भी कैल्शियम ले रहे हैं वो सारा हड्डियों को मिल जाए। इसका उपयोग चूर्ण, जूस या कच्चे फल के रूप में किया जा सकता है।
अश्वगंधा
अगर हड्डियों में दर्द या फ्रैक्चर होता है तो यह ऑस्टियोपोरोसिस का लक्षण हो सकता है। इसका इलाज करने के लिए अश्वगंधा का उपयोग करें। यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी हड्डियों की मजबूती बढ़ाती है । यह शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखता है और हड्डियों की सेहत को सुधारता है। अश्वगंधा पाउडर को दूध के साथ लेने से अधिक लाभ मिलता है।
शतावरी
शतावरी हड्डियों की मोटाई बढ़ाने और मजबूती देने में मदद करती है। यह शरीर में हार्मोनल संतुलन भी बनाए रखती है जिससे बोन हेल्थ में सुधार होता है। इसे शतावरी चूर्ण के रूप में या सप्लीमेंट्स के रूप में लिया जा सकता है। यह शरीर के अंदर की कमजोरी भी दूर करती है।
गुग्गुलगुग्गुल हड्डियों की सूजन को कम करता है और उनके अंदर जान भरता है। यह हड्डियों की रिपेयरिंग को तेज करता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। जिन लोगों को फ्रैक्चर हुआ हो वो इसका सेवन जरूर करें। गुग्गुल का सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर जरूर किया जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Next Story