लाइफ स्टाइल

पत्तागोभी का जूस बॉडी करता है डिटॉक्स

Apurva Srivastav
3 Feb 2023 4:04 PM GMT
पत्तागोभी का जूस बॉडी करता है डिटॉक्स
x
हरी सब्जियों में शामिल पत्तागोभी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसका आप सब्जी के अलावा सूप और जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। अघुलनशील फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी के अलावा कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे कई पोषक तत्व पत्तागोभी में मौजूद होते हैं। जिसे पीने से शरीर में न सिर्फ इन न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है बल्कि ये शरीर को कई बीमारियों से भी महफूज रखते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
वजन घटाने में मददगार
पत्तागोभी जूस नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसकी वजह है इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर। जो मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को तेज करता है जिससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा जा सकता है।
बॉडी करता है डिटॉक्स
अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल से शरीर में गंदगी जमा होने लगती है जिससे कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। ऐसे में समय-समय पर बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई करते रहना जरूरी है। पत्तागोभी जूस एक नेचुरल क्लेंजर है जिसे पीने से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है।
आंत से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर
पत्तागोभी का जूस पीने से आंत से जुड़ी समस्याओं से भी बचे रहा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ई.कोली और शिगेला नामक बैक्टीरिया से आंतों की सुरक्षा करते हैं। ये आंतों को नुकसान पहुंचाने बेहद खतरनाक बैक्टीरिया हैं। इसके अलावा इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो आंतों के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
पेट के अल्सर से करता है बचाव
तनाव, एल्कोहल के ज्यादा सेवन, धूम्रपान आदि पेट में अल्सर की वजह बन सकता है। तो पत्तागोभी जूस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पेट में अल्सर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, पत्तागोभी जूस पेट की सूजन को कम करने और इंफेक्शन को खत्म करने में भी मदद कर सकता है
Next Story