लाइफ स्टाइल

इन चीजों का सेवन आप बढ़ती उम्र, सेहतमंद

HARRY
16 Nov 2022 11:00 AM GMT
इन चीजों का सेवन आप बढ़ती उम्र, सेहतमंद
x

अगर आप भी 50 प्लस क्लब में शामिल हैं, तो रोजाना दही का सेवन जरूर करें। आसान शब्दों में कहें तो डाइट में दही को जरूर शामिल करें। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके लिए दही का जरूर कर सकते हैं। वहीं, दही में कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे जिंक, कैल्शियम, विटामिन-बी, डी और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

अंडे खाएं

डॉक्टर प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। बढ़ती उम्र में शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है। इसके लिए अंडे का सेवन करें। इससे शरीर में शक्ति का त्वरित संचार होता है। इसके सेवन से हृदय भी सेहतमंद रहता है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बढ़ती उम्र में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 2 अंडे जरूर खाएं।दही खाएं

मछली खाएं

बढ़ती उम्र में कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए हफ्ते में दो दिन मछली का सेवन कर सकते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही संपूर्ण शरीर के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है। अगर आप नॉन वेज खाना नहीं पसंद करते हैं, तो विकल्प में अलसी का सेवन कर सकते हैं।

फल और सब्जियां

बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। साथ ही सूखे मेवे और बीज का जरूर सेवन करें। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें।

Next Story