लाइफ स्टाइल

Health के लिए बेहद फायदेमंद है ब्रोकली का सूप

Sanjna Verma
8 Aug 2024 12:58 PM GMT
Health के लिए बेहद फायदेमंद है ब्रोकली का सूप
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: Health के लिए बेहद फायदेमंद है ब्रोकली का सूप ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व हृदय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत बनाए रखने के लिए Broccoli का सूप अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं तो जानें क्या है इसे बनाने का आसान तरीका।
ब्रोकली सूप बनाने के लिए सामग्री-
-ब्रोकली- 250 ग्राम
-प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
-लहसुन- 2 कली (बारीक कटा हुआ)
-मिक्स्ड हर्ब- 1/4 चम्मच
-जायफल पाउडर- 1 चुटकी
-वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
-दूध फुल क्रीम- 2 कप
-मैदा- 2 चम्मच
-मक्खन- 2 चम्मच
-काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-नमक- स्वादानुसार
ब्रोकली सूप बनाने का तरीका-
ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से धो लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब उसमें कटे हुए ब्रोकली के टुकड़ों को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल लें। दूसरी तरफ गैस जला कर एक बर्तन गरम होने के लिए रख दें, उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें।
गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भुनतें रहे। इसके बाद मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते रहें। अब मुलायम हो चुकी ब्रोकली इसमें डालें और मिलाकर चलाते रहें। 2 मिनट बाद पानी या Vegetable Stock डालें और अच्छे से चला कर ढक दें। अब इसे पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट में यह मिश्रण तैयार हो जाएगा। दूसरी तरफ दूध गरम करें। जब सूप का मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।
अब इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में खाली कर लें। इसके बाद सूप के इस मिश्रण में गरम दूध मिलाएं और अच्छे से चलाएं। अब बर्तन को गैस पर धीमी आंच करके रखें। इसके बाद इस सूप में मिक्स हर्ब्स डालें। जब सूप गरम हो जाए तब इसमें नमक डालें और इसके बाद काली मिर्च और जायफल पाउडर डालकर चलाएं। ब्रोकली सुपर अम्बारे तैयार है, इसे सुपर बाउल में गरमागरम परोसें।
Next Story