लाइफ स्टाइल

Broccoli Pasta Recipe: हैल्थी ब्रोकली पास्ता

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 11:49 AM IST
Broccoli Pasta Recipe:  हैल्थी ब्रोकली पास्ता
x
Broccoli Pasta Recipe: आज हम आपको बताने वाले हैं ब्रोकली पास्ता के बारे में. अगर आप भी ब्रोकली खाना चाहते हैं लेकिन आपको इसका स्वाद नहीं पसंद है तो आप इसका पास्ता खाकर देखें. ब्रोकली पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है|
सामग्री Ingredients
गेहूं का आटा-300 ग्राम
ब्रोकली-250 ग्राम
टमाटर-200 ग्राम
लहसुन की कलियां-2
टमाटर का पेस्ट-200 ग्राम
इटेलियल हर्ब्स- आवश्यकता अनुसार
नमक- आवश्कता अनुसार
विधि Method
ब्रोकली पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकोली को उबा लें, और इसे तब तक उबालें जब तक यह नरम न हो जाए. अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें.
अब मैश किए हुए ब्रोकोली को गेहूं के आटे में मिला कर अच्छे से आटा गूंथ लें. अब आटा गूंथ कर तैयार हो जाए तब इसे एक साइड में रख दें.
अब कैची के इस्तेमाल से आटे की लोई बनकर उसे पास्ता स्टाइल में काटें. अब एक कड़ाही में पानी उबालें और उस उबलते हुए पानी में जो अपने पास्ता स्टाइल में ब्रोकोली कट किया है उसे डाल दें जब वह हल्का कड़क हो जाये तब उसे पानी से निकालें.
अब कड़ाही में तेल डालकर लहसुन, चने, मसले हुए टमाटर और टमाटर के पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें. जब वे पक जाए तब उसमे ब्रोकोली का पास्ता ऐड करें. और 10 मिनट बाद आपका ब्रोकोली पास्ता तैयार है|
Next Story