- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Broccoli Paratha...
लाइफ स्टाइल
Broccoli Paratha Recipe: ब्रोकली से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, सुबह के नाश्ते में करें ट्राई
Sarita
24 Dec 2025 8:13 AM IST

x
Broccoli Paratha Recipe: अगर आप रोजाना के नाश्ते में कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ब्रोकली पराठा को बना सकते हैं. ब्रोकली और कुछ मसालों से बना ये पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. अगर आपको सुबह जल्दी से नाश्ता तैयार करना है तो आप झटपट ब्रोकली पराठा को रेडी कर सकते हैं. आप इसे लंच बॉक्स में भी पैक करके बच्चों को या घर के सदस्यों को दे सकते हैं|
ब्रोकली पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
आटा- 2 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
तेल या घी- जरूरत के अनुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
ब्रोकली- 1
हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
ब्रोकली पराठा को कैसे तैयार करें?
ब्रोकली पराठा को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप थोड़ा सा नमक और दो चम्मच तेल डालकर मिला लें. अब आप जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
अब आप ब्रोकली को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सी जार में डाल दें और दरदरा पीस लें.
एक बड़े कड़ाही में थोड़ा सा तेल डाल दें. इसके बाद आप लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद आप ब्रोकली को कड़ाही में डाल दें और इसे थोड़ी देर तक पका लें. फिर आप हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से पका लें. इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें.
आटे से आप एक छोटी लोई बना लें. इसे आप बेल लें. बीच में आप एक चम्मच मिश्रण का रख दें. इसके बाद किनारों को बंद करके इसे गोल कर लें और हल्के हाथों से बेल लें. अब आप इसे गर्म तवे पर डाल दें. जब ये एक तरफ से अच्छे से पक जाए तब आप पलटकर दूसरे तरफ से भी पका लें. घी या तेल डालकर पराठा को दोनों तरफ से सेंक लें. इस तरह से आप सारे पराठे बना सकते हैं. पराठे को आप दही, अचार, चटनी या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsBroccoli Parathaब्रोकलीपराठेbroccoliparatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





