- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Brinjal curry: यह रात...
लाइफ स्टाइल
Brinjal curry: यह रात के खाने के लिए एक हल्का व्यंजन माना जाता है
Sarita
4 Aug 2025 10:01 AM IST

x
Brinjal curry: हम आपके लिए लेकर आए हैं बैंगन करी की रेसिपी। यह ऐसी सब्जी है जो टेस्टी होने के साथ ही सुपाच्य और हल्की है। आप घर पर कई तरह से बैंगन बनाकर खाते होंगे, लेकिन एक बार इस डिश को भी ट्राई करके देखें। घर के सभी सदस्यों को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। इसे आप पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो लंच में भी इसका मजा लिया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
बैंगन - एक मीडियम साइज
धनिया के बीज - आधा छोटा चम्मच
जीरा साबुत - आधा छोटा चम्मच
ड्राई नारियल - एक चम्मच
सफेद तिल - आधा छोटा चम्मच
मूंगफली - आधा छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - आधा छोटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - आधा छोटा चम्मच
प्याज - एक छोटा बारीक कटा हुआ
तेल - जरूरत के अनुसार
हरी मिर्च - दो कटी हुई
टमाटर - 1 कटा हुआ
फ्रेश हरा धनिया - बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत के अनुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले बैंगन को छोटे-छोटे साइज में काटकर थोड़ी देर के लिए नमक वाले पानी में डालकर रख दें।
- अदरक और लहसुन को काटकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। इसे निकालकर मिक्सी में नारियल, धनिया, जीरे का बीज, मूंगफली, तिल सभी को डालकर ग्राइंड कर लें।
- कड़ाही या कुकर गैस चूल्हे पर रखें। इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें। प्याज, हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक पकाएं। फिर जिंजर, गार्लिक पेस्ट डालकर भूनें।
- कम आंच पर इसमें नारियल, तिल वाले पेस्ट को डाल दें और लगातार चलाते रहें। टमाटर धोकर काट लें और इसे भी डालकर पकाएं।
- अब बैंगन को इसमें डाल दें और आंच कम करके इसे पकाएं। सभी पाउडर जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसमें कटा हुआ हरा धनिया भी डाल दें। बहुत अधिक ना चलाएं वरना बैंगन पूरा टूट जाएगा। बिना ढंके इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और कम आंच पर पकाएं।
- बैंगन नरम हो जाए और पानी भी हल्का सूख जाए तो आंच बंद कर दें। ऊपर से गार्निश के लिए धनिया की पत्तियां काटकर डाल सकते हैं। तैयार है बैंगन करी।
TagsBrinjal curryहल्काव्यंजनlightrecipesजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





