लाइफ स्टाइल

Breakfasts:घर पर बनाएं टेस्टी कुरकुरे मेदू वड़े

Sarita
2 Oct 2025 9:08 AM IST
Breakfasts:घर पर बनाएं टेस्टी कुरकुरे मेदू वड़े
x
Breakfasts: अगर बात खाने की हो रही हैं, तो लोगों को एक से बढ़कर एक चीजें चाहिए होती हैं, जो टेस्ट और हेल्थ दोनों को फिट रख सकें. आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल गई है अनहेल्दी चीजों को ज्यादा खाना पसंद करते हैं लेकिन आपको बता दें ये आपकी हेल्थ को नुकसान भी कर सकती है. अगर आप घर पर कुछ खास चीज को बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप मेदू वड़ा बनाकर खा सकते हैं अधिकतर लोगों को ये खूब पसंद होता है. साउथ इंडियन खाना जैसे इडली, डोसा का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. मेदू वड़ा को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है आइए आपको बताते हैं कैसे आप इसको आसानी से घर पर बना सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी|
मेदू वड़ा बनाने की सामग्री:
मेदू वड़ा बनाने के लिए आपको उड़द दाल, चावल, अदरक, काली मिर्च, जीरा, हरी मिर्च, काला नमक, हींग, तेल इन चीजों की जरूरत होगी|
मेदू वड़ा बनाने की विधि:
मेदू वड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 बाउल लेना है और उसमें दाल-चावल को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें, ऐसा करने से आपका वड़ा कुरकुरा बनेगा. अब इसको मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च, जीरा और हींग डाल दें और अब एक स्मूद बैटर तैयार हो जाएगा. अब आपको इसमें सारे मसालों को मिला देना है. अब इसमें आपको कटी हरी मिर्च, काला नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है. अब आपको एक कढ़ाई लेनी है और इसमें तेल गरम करना है और फिर बैटर लेकर गोल आकार में इसमें डाल देना है. थोड़ा कम आंच में ही आप सारे मेदू वड़ा को तल लें. सुनहरा और कुरकुरा होने तक आपको तलना है अब आपका मेदू वड़ा बनकर तैयार है. इसको बच्चों से लेकर बड़ों तक को खाना खूब पसंद होगा|
Next Story