- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Breakfast Recipe: मिनटों में तैयार होगी सूजी की ये टेस्टी रेसिपी
Sarita
1 Sept 2025 8:56 AM IST

x
Breakfast Recipe: रविवार को अगर आप अपने परिवार के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो नाश्ते में एक टेस्टी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। हम आपके लिए लाए हैं सूजी के चीले की रेसिपी जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी यह काफी पसंद आ सकती है।
सूजी चीला की सामग्री:
सूजी (1 कप )
दही (1/2 कप)
पानी
धनिया पत्ती
एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
एक गाजर (कद्दूकस)
एक हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
एक शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
एक टी स्पून (लाल मिर्च पाउडर)
स्वादानुसार नमक
विधि:
सूजी चीला बनाने के लिए पहले एक बाउल में सूजी और दही को मिक्स करें।
ध्यान रहे आपको इसका गढ़ा बैटर तैयार करना है जो थोड़ा दरदरा भी हो।
इसमें मनपसंदीदा सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं।
बारीक कटी हुईं सब्जियों को बैटर में मिक्स कर लें।
चाहें तो जरूरत होने पर थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं।
इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें।
चाहें तो अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिक्स कर सकते हैं।
इसमें एक चुटकी हरा धनिया छिड़क कर बैटर को करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गैस पर गरम कर लें।
इस पर हल्का सा तेल ब्रश की मदद से लगा लें।
इसके बाद किसी चम्मच या कटोरी से बैटर को तवे पर डालें।
दोनों ओर से चीला लाल होने तक सेक लें।
इस तरह से सूजी चीला रेसिपी तैयार हो जाएगी।
हरी चटनी या सॉस के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं।
TagsBreakfastसूजीटेस्टी BreakfastSemolinaTasty जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





