छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी ने 3 मोहल्ले में मारी रेड, 9 बदमाश अरेस्ट

Nilmani Pal
1 Sept 2025 8:42 AM IST
थाना प्रभारी ने 3 मोहल्ले में मारी रेड, 9 बदमाश अरेस्ट
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन फरार अपराधी भी शामिल हैं। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर सरकंडा से इन बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सैय्यद सद्दाम अली, जयसिंह राजपूत, गोलू कुमार गंधर्व, रोशन धु्रव और दिनेश निर्मलकर शामिल हैं। इनके अलावा कृष्ण कुमार कैवर्त्य, नवल वर्मा, परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा को भी गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में से परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 में फरार चल रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
null