- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते में...

x
Breakfast: आपको सुबह के समय कुछ चटपटा और स्वाद से भरपूर रेसिपी खाने का मन है तो आप एक बार रगड़ा चाट ज़रूर ट्राई करें। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान होता है। साथ ही यह चटपटी ठेले स्टाइल वाले रेसिपी बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को खूब पसंद आती है। तो चाइये जानते हैं कैसे बनाएं रगड़ा चाट?
रगड़ा चाट बनाने के लिए सामग्री:
सफेद मटर- 1 कप, पानी - 2 कप, कटा हुआ आलू - 1, नमक - 1 छोटा चम्मच, तेल - 1 बड़ा चम्मच, जीरा - 1 छोटा चम्मच, हींग - 1 चुटकी, कटी हुई हरी मिर्च - 2, बारीक कटा प्याज - 1, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा टमाटर - 2, नमक - 1/2 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया
चाट मिक्सचर के लिए सामग्री:
हरा दनिया चटनी, इमली की चटनी, आलू के चिप्स या पापड़ी, बारीक कटा प्याज, दही, चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, सेव, बारीक कटा हरा धनिया
रगड़ा बनाने की विधि:
पहला स्टेप: सबसे पहले, मटर को अच्छे से धो लें और उन्हें 6-8 घंटे के लिए भिगो दें। अगले दिन, प्रेशर कुकर में भीगी मटर, कटा हुआ आलू, और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर मिला ले और मध्यम आंच पर मटर नरम होने तक पकाएं। उसके बाद, गैस बंद कर दें।
दुसरा स्टेप: अब, एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो हरी मिर्च और प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए भूनें। टमाटर डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं। अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, और 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह मिलाएं। मसाले को 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे।
तीसरा स्टेप: अब, उबले हुए मटर को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिला लें। पैन को ढक्कन से ढक दें और रगड़े को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि सारे मसाले अच्छे से मिल जाएं। आखिर में, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपका रगड़ा तैयार है।
चौथा स्टेप: अब एक प्लेट में 2-3 बड़े चम्मच रगड़ा डालें। इसके ऊपर हरी धनिया चटनी और इमली की चटनी डालें। अब दही डालें और फिर बारीक कटा प्याज और नमक, लाल मिर्च पाउडर, और चाट मसाला छिड़कें। आप इसके ऊपर आलू के चिप्स या पापड़ी को तोड़कर भी डाल सकते हैं। आखिर में, सेव और बारीक कटा हरा धनिया डालकर नींबू का रस निचोड़ें। आपकी स्वादिष्ट रगड़ा चाट परोसने के लिए तैयार है|
TagsBreakfastरगड़ा चाटBreakfastragda chaat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





