लाइफ स्टाइल

Breakfast: शाम के नाश्ते के लिए बिना ब्रेड के इस साबुत अनाज से स्वादिष्ट कुरकुरे टोस्ट बनाएं

Sarita
15 Feb 2025 6:23 AM IST
Breakfast: शाम के नाश्ते के लिए बिना ब्रेड के इस साबुत अनाज से स्वादिष्ट कुरकुरे टोस्ट बनाएं
x
Breakfast: यहां हम आपके लिए एक खास रेसिपी लेकर आए हैं. इसे आप बिना ब्रेड के तैयार कर पाएंगे. इतना ही नहीं इसे बनाने के लिए मोटे अनाज का इस्तेमाल करना होगा. जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. मोटे अनाज से बनी डिश खाने से मेटाबोलिज्म को तेज होता है. साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है. आइए जानते हैं ज्वार से टेस्टी क्रंची टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी|
ज्वार का टोस्ट बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत -
ज्वार
उड़द दाल
पोहा
नमक
बेकिंग सोडा
तेल
शिमला मिर्च
गाजर
हरी मिर्च
अदरक
लहसुन
हैंड टोस्टर
ज्वार का टोस्ट कैसे बनाएं-
सबसे पहले आपको करना ये है कि ज्वार, उड़द दाल और पोहा तीनों को भिगोकर रख दें.
कुछ घंटों के बाद इसे पीस लें.
इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिला लें.
इसमें शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन सब कद्दूकस करके डाल लें.
अब एक हैंड टोस्टर में थोड़ा ला तेल डालें और फिर इस बैटर को भरकर रख दें.
हैंड टोस्टर को एक से दो बार उलट पलट करके पकाएं.
इसके बाद इस पर काला नमक छिड़कर खाएं.
ज्वार टोस्ट को आप हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं|
ब्रेड के साथ कैसे बनाएं ज्वार का टोस्ट-
ज्वार के टोस्ट को आप ब्रेड के साथ भी मिलाकर एक रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ब्रेड को ज्वार टोस्ट के लिए तैयार किए गए बैटर में लपेट लें. अब इसे अच्छे से पकाएं. ये खाने में टेस्टी लगेगा. इसे आप घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं. जिन्हें इसका टेस्ट काफी पसंद आ सकता है. लेकिन, असल बात ये है कि ये हेल्दी रेसिपी है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए|
Next Story