- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते में...

x
Breakfast: गाजर का हलवा तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन आज हम आपको गाजर से पराठा बनाने के बारे में बताएंगे. गाजर से अचार, हलवा और भी कई तरह की डिश बनती हैं, जो खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से गाजर का पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, इसे आप कम समय में आसानी से कुछ सामग्री के इस्तेमाल से तैयार कर सकते हैं|
नाश्ते में गाजर का पराठा बनाने की सामग्री क्या है?
गेहूं का आटा – 2 कप
गाजर कद्दूकस किया हुआ – 1 कप
प्याज – 1 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च का पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
नाश्ते में गाजर का पराठा बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें और इसमें गाजर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, मसाले और नमक डालें.
फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें, आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब तैयार हुए आटे की लोई बनाकर बेल लें और गर्म तवे पर पराठे को डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंकें. अच्छे से पराठा पक जाने के बाद इसे निकाल लें.
तैयार हुए गरमा-गरम गाजर के पराठे को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें|
TagsBreakfastगाजरपराठा Breakfastcarrotparatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





