- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bread Pakoda:बिना तेल...

x
Bread Pakoda: अगर आप स्वाद के साथ साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो ऑयल फ्री ब्रेड पकोड़ा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और हर किसी को भी पसंद आ सकता है। यहां से नोट कर लें रेसिपी।
सामाग्री:
ब्रेड स्लाइस
उबले हुए आलू
हरी मिर्च
अदरक
धनिया
नमक
लाल मिर्च
हल्दी
गरम मसाला और बेसन
चाहें तो स्वाद के लिए अमचूर भी डाल सकते हैं।
आलू की स्टफिंग कैसे तैयार करें:
आलू की स्टफिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें। जब आलू उबल जाए तो इसे छीलकर मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। स्टफिंग को न तो बहुत ज्यादा ड्राई रखना है न ही बहुत ज्यादा गीला।
बेसन का घोल तैयार करें:
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो। इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा अजवाइन भी मिला सकते हैं।
बिना तेल के इस तरह बनाएं ब्रेड पकोड़ा:
ब्रेड के दो स्लाइस लें और इसके बीच में स्टफिंग भर लें। अब इसे सैंडविच की तरह बंद करें। इसके बाद इस बैटर को बेसन में डुबाएं। अब इसे एयर फ्रायर, नॉन स्टिक तवा या फिर ओवन में सेंक लें। आप चाहें तो ब्रश की मदद से हल्का सा तेल लगा सकते हैं।
परोसने का तरीका:
ऑयल फ्री ब्रेड पकोड़े को आप हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे चाय के साथ भी ले सकते हैं।
TagsBread Pakodaब्रेड पकोड़ाBread Pakora जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





