लाइफ स्टाइल

Bread Omelette Sandwich : ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाएं

Sarita
8 Sept 2025 9:00 AM IST
Bread Omelette Sandwich : ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाएं
x
Bread Omelette Sandwich : अगर सुबह-सुबह जल्दी में स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आप ब्रेड ऑमलेट सैंडविच को ट्राई कर सकते हैं. ये नाश्ते के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस डिश को आप आसनी से तैयार कर सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह रेसिपी बहुत पसंद आती है. खासकर ऑफिस या स्कूल जाने से पहले यह झटपट तैयार हो जाती है और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. कुरकुरी ब्रेड और अंदर से सॉफ्ट-फ्लफी ऑमलेट का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इसकी आसान रेसिपी की विधि|
ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाने के लिए सामग्री :
ब्रेड स्लाइस- 2
अंडे- 2
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
मक्खन या तेल- 2 बड़े चम्मच
टोमैटो सॉस- 2 चम्मच
विधि:
ब्रेड ऑमलेट सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को एक बाउल में तोड़कर डालें और इसमें नमक, काली मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर अच्छे से फेंट लें.
अब आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल या मक्खन डालकर अंडे का मिश्रण इसमें डालें और इस मिश्रण को फैला दें.
आप हल्का सा फैला कर ऑमलेट को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें. जब ये पक जाए तब आप इसे निकाल कर रख लें.
अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का मक्खन लगा लें. आप एक स्लाइस पर टोमैटो सॉस लगाएं, फिर उस पर ऑमलेट रखकर दूसरी ब्रेड से ढक दें. इसे दोनों साइड से सेंक लें. आपका ब्रेड ऑमलेट सैंडविच तैयार है. आप इसे बीच में से काटकर सॉस के साथ सर्व करें |
Next Story