लाइफ स्टाइल

Bread Dosa: एक बार ट्राई करें ये डिश

Sarita
23 April 2025 10:33 AM IST
Bread Dosa:  एक बार ट्राई करें ये डिश
x
Bread Dosa: आपने चावल के आटे या रवा (सूजी) से बने डोसा का स्वाद तो चखा होगा लेकिन आज आपको बताने जा रहे हैं ब्रेड से बने डोसा की टेस्टी रेसिपी। आप भी अगर नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए ऑप्शन ढ़ूंढ रहे हैं तो इस डिश को ट्राई करें। यह हल्की-फुल्की डिश झटपट तैयार हो जाती है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो करें, जिससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
8-9 ब्रेड स्लाइस
एक चौथाई कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच बेसन
एक चौथाई कप दही
आवश्यकतानुसार नमक
1-1.25 कप पानी
आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट/ईनो/छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
आवश्यकतानुसार तेल
तड़के के लिए
1 छोटा चम्मच तेल
एक चौथाई छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच कटा हुआ करी पत्ता
एक चुटकी हींग
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस तोड़कर उन्हें ग्राइंडर जार में डालकर उसके ब्रेडक्रंब बना लें। अब इसमें चावल का आटा, बेसन, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें।
- अब इस बैटर को बाउल में निकाल लें। ध्यान रखें इसकी कंसिस्टेंसी डोसा बैटर की तरह होनी चाहिए। अब इमसें थोड़ा सा नमक डालें।
- आप चाहें तो बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब ब्रेड डोसा बैटर के लिए तड़का तैयार करें।
- इसके लिए एक पैन में 1 टी स्पून तेल गरम करें और उसमें टी स्पून राई डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर कुछ सैकंड के लिए भूनें।
- अंत में कटा हुआ करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके फिर तड़के को डोसे के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बैटर पर 1/2 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट या ईनो डालकर मिक्स कर लें। अब एक तवा गरम करें। आंच धीमी रखें और फिर एक करछी की मदद से घोल लें।
- बैटर को धीरे से गोल-गोल आकार में फैलाएं। धीमी आंच पर डोसा फैलाएं। डोसे को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं।
- ये ब्रेड डोसे नियमित डोसे की तुलना में पकने में ज्यादा समय लेते हैं। जब ऊपर वाला भाग पक जाए तो डोसे पर थोड़ा सा तेल लगाकर पलटें और फिर दूसरी तरफ से पकाएं।
- ब्रेड डोसा को मोड़कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।
Next Story