लाइफ स्टाइल

Bread Dahi Vada: अलग स्वाद का मजा लेना है तो जरूर ट्राई करें ये डिश

Sarita
1 May 2025 11:58 AM IST
Bread Dahi Vada: इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। साथ ही इसके लिए अलग से बहुत ज्यादा सामान लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। अबकी बार जब भी कुछ नई चीज बनाने की सोचें तो इसके नाम पर जरूर विचार करना।
सामग्री (Ingredients)
10 टुकड़े ब्रेड पीस
250 ग्राम दही
तेल (फ्राई करने के लिए)
पुदीना टुकड़ों में कटा हुआ
एक चुटकी जीरा पाउडर
1 टेबल स्पून अनारदाना
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून आमचूर पाउडर
- सबसे पहले ब्रेड के पीस के किनारों को काटकर अलग कर दें। इसके बाद ब्रेड को थोड़े से पानी में भिगोएं और तुरंत निचोड़ लें।
- अब मसले हुए पनीर को इस ब्रेड के पीस के साथ अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें लाल मिर्च, नमक और आमचूर पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर हाथ पर रखें और इसे गोलाकार दें। इसके बाद हथेली से ही इसे हल्का सा दबाते हुए हल्का चपटा कर लें।
- फिर कड़ाही में तेल डालकर इसे गरम करें। इसके बाद चपटी की हुई इन गोलियों को गरम तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
- एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर मिला लें।
- अब तैयार किए गए वड़ा के ऊपर दही डालें और इस पर जीरा पाउडर, पुदीना और अनारदाना डालकर इसकी सजावट करें। तैयार हैं ब्रेड दही वड़े।
Next Story