- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bread Chamcham: ब्रेड...
लाइफ स्टाइल
Bread Chamcham: ब्रेड से बनाएं मुलायम और रसभरी, ब्रेड चमचम
Sarita
23 Sept 2025 8:59 AM IST

x
Bread Chamcham: इसे परिवार के लोग तो पसंद करेंगे ही, साथ ही मेहमानों को भी इसके साथ खुश कर दें। यह पारंपरिक बंगाली चमचम से प्रेरित है। मुलायम टेक्सचर, रसभरा स्वाद और एकदम फटाफट बनने की प्रक्रिया इसकी खासियत है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को स्टेप बाई स्टेप फॉलो कर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड स्लाइस – 8 (बारीक कटी)
दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
चीनी – 200 ग्राम (स्वादानुसार)
केसर – एक चुटकी (वैकल्पिक)
इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच
नारियल का बुरादा – 2 बड़े चम्मच
पिस्ता या बादाम – सजाने के लिए
विधि (Recipe)
- स्लाइस के किनारे काट लें और ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- आप चाहें तो हाथ से भी ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े तोड़ सकते हैं। ब्रेड बहुत ज्यादा महीन न हो, थोड़ी मोटी क्रम्ब्स बन जाएं ताकि चमचम की बनावट बनी रहे।
- एक बड़े बर्तन में 1 लीटर दूध गरम करें। इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घोलें।
- जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए और उबाल आने लगे, तब उसमें केसर व इलायची पाउडर डालें। इससे स्वाद और खुशबू में चार चांद लग जाएंगे।
- अब तैयार दूध में धीरे-धीरे ब्रेड क्रम्ब्स डालें। क्रम्ब्स को लगातार चलाते रहें ताकि वे नीचे न चिपकें। ब्रेड और दूध का मिश्रण 10-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- इस दौरान ब्रेड दूध को पूरी तरह सोख लेगी और मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और हल्का ठंडा हो, तब उसे चमचम जैसे गोल या ओवल शेप में बनाएं।
- चाहें तो सिलिकॉन मोल्ड्स का भी उपयोग कर सकते हैं ताकि शेप एक समान बनें। एक अलग पैन में 1 कप पानी और 150 ग्राम चीनी डालकर चाशनी तैयार करें।
- इसे हल्की गाढ़ी चाशनी बनाएं। तैयार चमचम को इस चाशनी में डालें और 10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं ताकि चाशनी पूरी तरह से ब्रेड चमचम में समा जाए।
- ब्रेड चमचम को चाशनी से निकालकर थोड़ी देर ठंडा करें। फिर ऊपर से नारियल के बुरादे और कटे हुए पिस्ता-बादाम से सजाएं।
Next Story





