भारत

चाय बागान में महिला की लाश मिली, पैक था प्लास्टिक थैली में

Nilmani Pal
23 Sept 2025 7:49 AM IST
चाय बागान में महिला की लाश मिली, पैक था प्लास्टिक थैली में
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड। देहरादून में एक महिला का प्लास्टिक की थैली में शव मिला. जिससे हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान विशाखा के रूप में हुई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां एक चाय बागान में प्लास्टिक की थैली में 21 वर्षीय एक महिला का शव मिला. शव पर कोई गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.महिला की पहचान शहर के प्रेम नगर इलाके की रहने वाली विशाखा के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

शव की जानकारी मिलते ही वसंत विहार इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. कुमार ने कहा, "मामला संवेदनशील है, इसलिए हम इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता सकते."


Next Story
null