लाइफ स्टाइल

Brain Tonic: दिमाग की नसें मजबूत करती है ये चीज

Sanjna Verma
20 July 2024 6:10 PM GMT
Brain Tonic: दिमाग की नसें मजबूत करती है ये चीज
x
Brain Tonic: बाजार में ब्रेन टॉनिक के नाम से कई सारे सिरप बेचे जा रहे हैं। दिमाग तेज करने वाली सारी दवाओं में एक चीज का सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है। यह आयुर्वेदिक औषधि भारत में आसानी से मिल जाती है। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। आइए जानते हैं कि याददाश्त तेज करने वाली इस औषधि का नाम क्या है?हम यहां ब्राह्मी के पौधे की बात कर रहे हैं। आयुर्वेद की यह हर्ब दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। बड़ी-बड़ी कंपनियां
Memory Tonic
बनाने में इसका इस्तेमाल करती हैं। इसे पहचानना बड़ा आसान है, यह नम जगहों पर जमीन पर फैला होता है। इसके फल छोटे और सफेद, नीले या गुलाबी रंग के हो सकते हैं।-
कई गुना तेजी से काम करेगा दिमाग
ब्राह्मी को दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। शोध में देखा गया कि इसका उपयोग करने से चीजों और जानकारी को सीखने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही आप उसे लंबे समय तक याद रख सकते हैं। यह दिमाग की नसों को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं।
दिमागी समस्या में राहत
ब्राह्मी का इस्तेमाल कई सारे दिमागी विकारों में भी फायदा देता है। एडीएचडी के लक्षणों को इससे कम किया जा सकता है। इस डिसऑर्डर में हाइपरएक्टिविटी, इंपल्सिविटी और ध्यान न देने जैसी समस्या रहती है। बच्चों को इसका सेवन जरूर करवाना चाहिए।
आने लगेगी नींद
इस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी को इंसोम्निया के इलाज के लिए भी जाना जाता है। यह स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल को घटाने में मदद करता है। इससे तनाव और चिंता में कमी आती है। ये फायदे आपको नींद दिलाने में मदद करते हैं।
ब्रेन सेल्स नहीं होंगी डैमेज
इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ब्रेन सेल्स को damage करने लगते हैं। इसकी वजह से दिमागी क्षमता कम होने लगती है। ब्राह्मी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती हैं जो इस दिक्कत से बचाती हैं।
ब्राह्मी का सेवन कैसे करें?
ब्राह्मी का पाउडर पंसारी की दुकान में आराम से मिल जाएगा। आप इसे गुनगुना दूध, गुनगुना पानी या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राह्मी पाउडर को उबलते पानी में डालकर थोड़ा ठंडा कर लें। दिन में इसकी 25-50ml की मात्रा ले सकते हैं।
Next Story