- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bottle gourd recipe: ...

x
Bottle gourd recipe: अगर हमें बच्चों को लौकी खिलानी है तो कुछ न कुछ ऐसा करना होगा कि वो लौकी को मन से खाएं न कि हमारा मन रखने के लिए जबरदस्ती। तो चलिए जानते हैं लौकी बनाने के नए अंदाज जिसके फायदे कि तौ खैर कोई गिनती ही नहीं है लेकिन यह स्वाद में भी बेमिसाल है।
लौकी की पाव भाजी:
पाव भाजी तो हर बच्चे को पसंद होती है आपको करना यह है कि आप दूसरी सब्जियों के मुकाबले में लौकी को थोड़ा ज्यादा डालें। हां इसमें चुकंदर डालना बिल्कुल मत भूलिएगा। इसका कलर प्रॉमिनेंट करेगा और बच्चों को लोकी नजर ही नहीं आएगी।
सामग्री:
आलू-2
लौकी-1 मध्यम आकार की
टमाटर-1
चुकंदर-2
फूल गोभी-1 छोटी
लहसुन-अदरक का पेस्ट-1 चम्मच
शिमला मिर्च-1
प्याज
मक्खन-1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया- सजावट के लिए
नमक-स्वादानुसार
प्याज को छोड़कर सभी सब्जियों को कूकर में पानी डालकर गला लीजिए। आपको पानी बहुत ज्यादा नहीं रखना है इतना रखना है कि यह सभी सब्जियां उसमें गल जाएं। इसके बाद एक पैन लें। उसमें मक्खन गर्म करके कटी हुई प्याज को डालकर भूल लें। इसके बाद सभी सब्जियों को इसमें डालकर चलाएं। इसके ऊपर आप लहसुन अदरक का पेस्ट और पाव भाजी मसाला डालें। इसी समय आपको नमक भी डालना है। मैशर की सहायता से इसे भाजी का रुप दें। जब यह अच्छे से भुन जाए आप इसे पाव के साथ खाएं और अपने बच्चों को भी खिलाएं। सर्व करने से पहले हरे धनिए से सजाएं।
TagsBottle gourdलौकीस्वादिष्टडिश Bottle gourdbottle gourddeliciousdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





