- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bottle gourd juice: यह...
लाइफ स्टाइल
Bottle gourd juice: यह हेल्दी ड्रिंक शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है
Sarita
23 Oct 2025 7:00 AM IST
Bottle gourd juice: दिन की शुरुआत अगर इससे हो जाए तो पूरा दिन ऊर्जा से भरा होता है। आप अगर दिल की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं तो यह काफी हद तक समस्या दूर करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में मददगार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन भी सुधारा जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। आपने अगर अभी इसे आजमाया नहीं है तो कोई बात नहीं। हमारी रेसिपी से आपकी हर मुश्किल हल हो जाएगी। टेस्ट के मामले में भी यह आपको निराश नहीं करेगा।
सामग्री (Ingredients)
लौकी – 1
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
काल मिर्च कुटी – 1/2 टी स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
नींबू रस – 2 टी स्पून
पुदीना पत्ते – 2 टेबल स्पून
ठंडा पानी – 1 ग्लास
नमक – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 4-5
विधि (Recipe)
- सबसे पहले लौकी का छिलका उतार लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- इसके बाद पुदीना पत्ते को भी बारीक काटें।
- अब मिक्सर ब्लेंडर में कटी हुई लौकी डाल दें।
- इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, अदरक के टुकड़े डाल दें।
- इसके बाद थोड़ा सा नमक और नींबू का रस भी ब्लेंडर में डाल दें।
- अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर 2-3 बार मिश्रण को ब्लेंड करें।
- इसके बाद ढक्कन खोलकर ठंडा पानी मिला दें। तैयार है लौकी का जूस।
TagsBottle gourd juiceहेल्दीड्रिंक Bottle gourd juicehealthy drink जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





