- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bottle gourd juice :...
लाइफ स्टाइल
Bottle gourd juice : गर्मियों में अमृत से कम नहीं है लौकी का जूस
Sarita
3 May 2025 9:36 AM IST

x
Bottle gourd juice : अगर आप तरोताजा रहना चाहते हैं तो लौकी का जूस आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है. जब आप इस साधारण सी दिखने वाली सब्जी का जूस रोज सुबह खाली पेट लेना शुरू करेंगे तो शरीर में ऐसे बदलाव आएंगे जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे. आपको बस इसे रोज सुबह पीना शुरू करना है और फिर देखिए आपको किस तरह के जबरदस्त फायदे मिलते हैं|
शरीर को हाइड्रेट रखता है:
लौकी में लगभग 96 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करता है|
शरीर को ठंडक प्रदान करता है:
इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और गर्मियों में लू से बचाने में भी बहुत लाभ देता है|
वजन घटाने में सहायक:
लौकी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है|
पाचन में सुधार:
यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है:
लौकी के जूस में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो सामान्य ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करते हैं|
त्वचा के लिए फायदेमंद:
लौकी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं.
यह आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और थकान को कम करते हैं|
तनाव कम करता है:
इसमें कोलीन नामक कंपाउंड होता है, जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है|
TagsBottle gourdjuiceगर्मियोंअमृतलौकीजूसBottle gourdsummernectargourdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





