- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Biscuit Cooker Cake...
लाइफ स्टाइल
Biscuit Cooker Cake Recipe: घर पर कुकर में ऐसे बनाएं सॉफ्ट बिस्किट केक
Sarita
28 Jan 2026 11:59 AM IST

x
Biscuit Cooker Cake Recipe: केक खाना तो हम सभी को पसंद होता है लेकिन किसी भी खास अवसर पर ज्यादातर हम बाजार से ही केक लाकर खाते हैं. कारण है कि घर पर इसे बनाने में अधिक समय लगता है. आज हम आपको बहुत ही कम समय में घर पर केक बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप जल्दबाजी झटपट बनाकर सर्व कर सकते हैं. इस केक का स्वाद भी बहुत ही बेमिसाल होता है. तो चलिए आपको बिस्किट से कुकर में फटाफट केक बनाने की रेसिपी बताते हैं|
कुकर में बिस्किट केक बनाने की सामग्री:
बिस्किट – 1 पैक
मैदा – 1 कटोरा
दही – 1/2 कटोरा
दूध – 1/2 कटोरा
घी – 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
वैनिला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी – 1 कटोरा
नमक – 1/2 कटोरा
कुकर में बिस्किट केक बनाने की विधि:
इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट और चीनी को पीसकर पाउडर बना लें.
फिर इसमें सभी ड्राई सामग्रियों को मिला लें.
फिर इसमें दही, दूध, घी और वैनिला एसेंस को डालकर अच्छे से मिक्स करें.
ध्यान रहे कि घोल ज्यादा गाढ़ा न हो.
अब प्रेशर कुकर में नमक को अच्छी तरह फैला कर इसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें.
फिर केक बनाने वाली टीन को घी से ग्रीस करके 1 बड़ा चम्मच मैदा से डस्टिंग करें.
इसके बाद आप घोल को टिन में डालें और इस टिन को धीरे से कुकर में रख दें.
पहले तो इसे 5 मिनट तेज आंच पर पकने दें और उसके बाद 30 मिनट धीमी आंच पर बेक करके गैस बंद कर दे.
जब ये ठंडी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकालकर सर्व कर दें|
TagsBiscuitCooker Cakeसॉफ्टबिस्किट केक BiscuitSoftBiscuit Cake जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





