लाइफ स्टाइल

शरीर के बर्थ मार्क खोलते हैं आपके राज, जानें क्या है मतलब

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 12:07 PM GMT
शरीर के बर्थ मार्क खोलते हैं आपके राज, जानें क्या है मतलब
x
जानें क्या है मतलब
कई ऐसे जातक हैं, जिनके बचपन से ही शरीर पर अलग तरह के निशान पाए जाते हैं। इसे बर्थमार्क कहा जाता है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में कई ऐसे बर्थमार्क होते हैं, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।
साथ ही भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। कई लोग इस बर्थमार्क को शुभ और अशुभ मानते हैं। अब ऐसे में अलग-अलग हिस्सों पर बर्थमार्क का क्या मतलब है। सामुद्रिक शास्त्र में इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में बर्थमार्क के बारे में जानते हैं, कि आपके शरीर पर कौन से बर्थमार्क क्या संकेत देते हैं।
चेहरे पर बर्थमार्क वाले होते हैं संवेदनशीलbirthmark
अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर बर्थमार्क का निशान है, तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने वाला होता है और काफी संवेदलशील माना जाता है। उसके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
हाथों पर बर्थमार्क वाले होते हैं परिवार के करीब
हाथों पर बर्थमार्क का मतलब यह है कि आप अपने परिवार से ज्यादा जुड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। आपका पूरा जीवन परिवार को समर्पित रहेगा।
पीठ पर बर्थमार्क देता है यश प्राप्ति के संकेत
अगर किसी जातक के पीठ पर बर्थमार्क है, तो ऐसे व्यक्ति बेहद ईमानदार और खुले विचारों वाले माने जाते हैं। इन्हें मेहनत के बल पर यश की प्राप्ति होती है।
उंगली पर बर्थमार्क वाले लोग होते हैं आजाद पंछी
जिस भी जातक के उंगली पर बर्थमार्क होता है, ऐसे लोगों को आजादी बहुत पसंद होती है। ऐसे लोग अपना काम फ्री होकर करना पसंद करते हैं।
पेट पर बर्थमार्क वाले स्वभाव से होते हैं लालची
जिस जातक का पेट पर बर्थमार्क होता है। ऐसे लोग थोड़े लालची स्वभाव के होते हैं। ये सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।
गालों पर बर्थमार्क वाले होते हैं मेहनती
जिस भी व्यक्ति के गाल पर बर्थमार्क होता है। ऐसे लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये थोड़े उदासी व्यक्तित्व वाले भी होते हैं।
कंधों पर बर्थमार्क वाले माने जाते हैं भाग्यशाली
जिस भी व्यक्ति के कंधे पर बर्थमार्क होता है, ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं।
सीने पर बर्थमार्क वाले लोग स्वभाव से होते हैं हंसमुख
जिस भी व्यक्ति के सीने पर बर्थमार्क होता है। ऐसे लोग स्वभाव से बहुत हंसमुख होते हैं। इनसे सभी लोग बहुत प्यार करते हैं।
सिर पर बर्थमार्क वाले लोग होते हैं बहुत खास
जिस भी व्यक्ति के सिर पर बर्थ मार्क होता है। ऐसे लोगों का लव लाइफ बहुत ही शानदार होता है। ये जिनसे भी प्यार करते हैं, उनका कभी साथ नहीं छोड़ते हैं।
पैरों पर बर्थमार्क वाले लोग हर क्षेत्र में पाते हैं तरक्की (तरक्की के उपाय)
जिस भी व्यक्ति के पैरों में बर्थमार्क होता है। ऐसे लोग हर काम में सफलता प्राप्त (सफलता प्राप्ति के मंत्र) करते हैं।
अगर आपके भी शरीर पर कोई बर्थमार्क है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story