- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bhujangasana Benefits:...
लाइफ स्टाइल
Bhujangasana Benefits: रोज सुबह उठकर 10 मिनट करें ये आसन, दूर होंगी कई बीमारियां, जानें हैरान कर देने वाले फायदे
Sarita
9 March 2025 12:27 PM IST

x
Bhujangasana Benefits: आज हम आपके लिए भुजंगासन के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, इस कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस आसन की खास बात ये है कि यह रीढ़ की हड्डी को सीधी और लचीली बनाने के साथ फेफड़ों को खोलने में मददगार है। भुजंगासन दो शब्दों भुजंग और आसन से मिलकर बना है। अंग्रेजी में इस आसन को कोबरा पोज़ कहते हैं।
भुजंगासन करने का सरल तरीका
सबसे पहले समतल जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद पुश अप मुद्रा में आकर शरीर के अगले हिस्से को उठाएं।
इस आसान में धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है।
इस मुद्रा में अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार रहें।
फिर पहली अवस्था में आ जाएं. इसे रोजाना दस बार जरूर करें।
भुजंगासन के जबरदस्त फायदे
पीठ दर्द से आराम मिलता है।
इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है।
शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
तनाव और थकान को दूर करता है।
भुजंगासन से हृदय स्वस्थ रहता है।
अस्थमा के लक्षणों में आराम मिलता है।
बेडौल कमर को पतली-सुडौल व आकर्षक बनाता है।
इसे रोज़ाना करने से लंबाई बढ़ती है।
भुजंगासन के दौरान रखें ये सावधानियां
हाथ, पीठ और गर्दन में दर्द या चोट है तो इसे न करें।
हर्निया से पीड़ित व्यक्ति इस आसन को ना करें।
पेट दर्द होने पर यह आसन ना करें।
गर्भवती महिलाएं इस आसन को बिल्कुल ना करें।
आसन करते समय अपने सर को पीछे की ओर ज्यादा ना झुकाएं वरना मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है।
TagsBhujangasanaBenefitsसुबहदूरबीमारियांफायदेBhujangasanamorninggo awaydiseasesbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





