लाइफ स्टाइल

Best Fabric For Winter: इन पांच फैब्रिक के कपड़े सर्दी के मौसम में भी आपको रखेंगे गर्म

Sarita
19 Dec 2025 7:13 AM IST
Best Fabric For Winter: इन पांच फैब्रिक के कपड़े सर्दी के मौसम में भी आपको रखेंगे गर्म
x
Best Fabric For Winter: इस सर्दी सीजन में पांच ऐसे खास फैब्रिक के कपड़े पहनना जरूरी है, जो आपको ठंड से बचाते हुए आरामदायक भी बनाएं। ये फैब्रिक्स न केवल गर्माहट देते हैं, बल्कि इन्हें पहनना भी आसान होता है। इस लेख में हम आपको उन पांच बेहतरीन फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप सर्दियों में खुद को गर्म और फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
वूल (ऊन):
ऊन सबसे पुराना और भरोसेमंद फैब्रिक है जो सर्दियों में शरीर को अधिकतम गर्माहट प्रदान करता है। ये न केवल ठंड से बचाता है, बल्कि हवा और नमी को भी अंदर आने नहीं देता। स्वेटर, कोट, जैकेट और शॉल के लिए यह सबसे उपयुक्त होता है। ऊन के कपड़े पहनने से शरीर की गर्मी लंबे समय तक बनी रहती है, इसलिए यह अत्यधिक ठंड वाले इलाकों में बेहद जरूरी है।
फ्लीस :
फ्लीस एक हल्का और मुलायम फैब्रिक है जो आसानी से गर्माहट प्रदान करता है। ये शरीर को आरामदायक महसूस कराता है और जल्दी सूख जाता है। फ्लीस का इस्तेमाल स्वेटर, जैकेट, शॉल और कैजुअल कपड़ों में किया जाता है। इसकी देखभाल आसान है और ये हल्के होने के कारण रोजमर्रा के लिए भी बेहतर विकल्प है।
कश्मीरी:
कश्मीरी फैब्रिक बेहद नरम और गर्म होता है। इसे पहनकर ठंड में शाही और आरामदायक अहसास मिलता है। कश्मीरी स्वेटर, शॉल और कार्डिगन खासतौर पर ठंड के मौसम में प्रीमियम विकल्प माने जाते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह हल्का होते हुए भी शरीर की गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखता है।
वेलवेट:
मखमल यानी कि वेलवेट का कपड़ा शरीर की गर्मी को अंदर रोकता है और बाहर की ठंड से बचाता है। ये फैब्रिक सांस लेने योग्य होता है और स्किन फ्रेंडली होता है। इस फैब्रिक के सूट काफी चलन में है, जिसे महिलाएं शादी-विवाह तक में पहनती हैं।
फलालैन :
फलालैन एक गर्म और मुलायम कपड़ा है, जो सर्दियों में शर्ट और पैंट के लिए उपयुक्त होता है। यह कपड़ा हल्का और आरामदायक होने के साथ-साथ ठंड में अच्छी गर्माहट भी प्रदान करता है। फ्लैनल शर्ट को घर पर और ऑफिस दोनों जगह आसानी से पहना जा सकता है।
Next Story