- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Pyaaz Paratha :...
लाइफ स्टाइल
Besan Pyaaz Paratha : बेसन और प्याज का क्रिस्पी पराठा, नोट कर लें रेसिपी
Sarita
25 Feb 2026 9:02 AM IST

x
Besan Pyaaz Paratha : इसे बिना सब्जी के सिर्फ बटर से खा सकते हैं। बेसन प्याज का पराठा बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। इसके लिए किसी चटनी या सॉस की भी जरूरत नहीं होगी। अगर आप पराठा पूड़ी लवर है तो इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा। खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें बेसन और प्याज के पराठे की रेसिपी।
बेसन प्याज का पराठा रेसिपी:
पहला स्टेप- आपको इसके लिए पतला और लंबा कटा प्याज चाहिए। प्याज की परत को अलग-अलग करके इसे और पतला किया जा सकता है। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। 2 चम्मच भुना बेसन मिलाएं, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
दूसरा स्टेप- अब गेहूं के आटे से एक रोटी जैसी बेलकर तैयार कर लें। रोटी को अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। इसके ऊपर प्याज की स्टफिंग डालें और ऊपर से एक और रोटी बेलकर इसे कवर कर लें। अब इसे लंबाई में काट लें और फिर एक एक पीस को गोल करते हुए जैसे लच्छा पराठा के लिए रोल बनाते हैं वैसे तैयार कर लें।
तीसरा स्टेप- अब एक रोल लें और उसके ऊपर थोड़ी कलौंजी और बारीक कटा हरा धनिया डालें। इसे पराठे की तरह गोल बेलकर तैयार कर लें। पराठे के पैन में डालकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें। अब इसे आप मक्खन के साथ और हरी चटनी के साथ इंजॉय करें। आपको ये पराठा बेहद पसंद आएगा। बच्चों को स्कूल के टिफिन में ये पराठा बनाकर दे सकते हैं।
TagsBesan PyaazParathaबेसनप्याजपराठाBesan Onion ParathaGram FlourOnionParatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





