लाइफ स्टाइल

Besan Curry : बनाएं ये स्वादिष्ट और लजीज बेसन की सब्जी

Sarita
7 Jun 2025 10:57 AM IST
Besan Curry  : बनाएं ये स्वादिष्ट और लजीज बेसन की सब्जी
x
Besan Curry : यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है़ घर पर बने इस लजीज बेसन करी को बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के दिल में खास जगह बना लेंगी. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह टेस्टी और पौष्टिक बेसन की सब्जी जिससे हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा|
सामग्री:
बेसन – 1 कप
तेल – 2 टेबलस्पून
राई (सरसों के दाने) – 1 टीस्पून
हींग – एक चुटकी
करी पत्ते – 8-10 पत्ते
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
एक बाउल में बेसन लें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे.
एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें राई डालें और उसे चटकने दें. फिर हींग, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का भूनें.
अब बेसन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पकाएं. बेसन पकाते समय लगातार चलाते रहें ताकि बेसन जले नहीं.
जब बेसन का कच्चापन दूर हो जाए और तेल बेसन के ऊपर आने लगे तब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मनचाहा ग्रेवी जैसा गाढ़ापन लाएं.
नमक डालकर मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकाएं.
तैयार बेसन की सब्जी को हरे धनिये से सजाएं और गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें|
Next Story