लाइफ स्टाइल

Benefits of Overnight Oats: रोजाना खाएं रात में भिगोए हुए ओट्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Bharti Sahu 2
2 Sep 2024 2:27 AM GMT
Benefits of Overnight Oats: रोजाना खाएं रात में भिगोए हुए ओट्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
x
Benefits of Overnight Oats:अक्सर लोग ओट्स को 5 से 10 मिनट दूध में पकाकर खाते हैं। लेकिन पकाने के बाद इसमें शहद, ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालकर इनका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है। ओट्स का उपमा बनाकर खा सकते हैं। ओट्स की स्मूदी और चीला भी हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है। आपको बता दें कि अगर आप रात में ओट्स को भिगोकर इसे सुबह खाते हैं तो यह बहुत ही पौष्टिक नाश्ता होता है। इसके अनगिनत फायदे हैं। उसको ओवरनाइट भिगोकर रख दें और आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं बिना पकाए। रात में भीगे हुए ओट्स को खाने से कई लाभ मिलते हैं।
फाइबर से भरपूर होता है
ओट्स में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जैसे कि बीटा-ग्लूकेन। भरपूर मात्रा में फाइबर की वजह से यह पाचन को सुधरता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में यह ओट्स सहायता करता है।
वेट मैनेजमेंट
ओट्स में काफी कम कैलोरीज पाई जाती हैं और इसमें उच्च फाइबर होता है, जिससे कि वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। यह भूख को नियंत्रित करता है, जिससे हम बहुत अधिक खाना खाने की आदतों को रोक सकते हैं। भिगोए हुए ओट्स को पचाना बहुत आसान होता है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखती है और हमारा वजन कंट्रोल में रहता है।
ऊर्जा का स्रोत
ओट्स में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो हमारे शरीर को दिन भर के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। कोर्ट में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के वृद्धि और मरम्मत करने में सहायक होते हैं। रात भर भीगे हुए ओट्स को खाने से हमारे शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता पूरी होती है और आवश्यक प्रोटीन भी मिल जाता हैं, जो ग्रोथ के लिए जरूरी है।
डायबिटीज कंट्रोल
भिगोए हुए ओट्स को नियमित रूप से खाने से रक्त शर्करा का स्तर स्थिर रखा जा सकता है। इससे डायबिटीज रोगियों को फायदा होता है। डायबीटिक पेशेंट को नाश्ते में भिगोए हुए ओट्स का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए काफी हेल्दी है और उनका डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है ।
Next Story