- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Roti Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी
Sarita
9 Dec 2025 11:07 AM IST

x
Beetroot Roti Recipe: अगर आप रोजाना की सिंपल रोटी में कुछ नया और हेल्दी ट्विस्ट चाहते हैं, तो बीटरूट रोटी आपके लिए परफेक्ट है. बीटरूट से बनी पूरी और पराठा तो आपने ट्राई किया ही होगा लेकिन आज हम आपको बिना तेल का इस्तेमाल करके इसकी रोटी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये हेल्दी रोटी न सिर्फ रंग में खूबसूरत होती है बल्कि इसका स्वाद भी बहुत मजेदार होता है. साथ ही अगर आपके बच्चों को बीटरूट पसंद नहीं है, तो उन्हें आप इस रोटी को आसानी से खिला सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके बीटरूट रोटी बनाने की रेसिपी|
बीटरूट रोटी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
गेहूं का आटा – 2 कप
बीटरूट – 1
पानी – जरूरत के अनुसार
नमक – आधा चम्मच
बीटरूट रोटी बनाने की विधि क्या है:
सबसे पहले आप बीटरूट को धोकर टुकड़ों में काट लें. इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. अब इसे छानकर रस निकालकर अलग कर दें.
अब एक बर्तन में आटा लें फिर इसमें नमक, बीटरूट का रस डालकर गूंथ लें. जरूरत पड़े तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं.
अब आप आटे की लाई बनाएं फिर इससे गोल आकार की रोटी बेल लें. इसके बाद गैस में तवा गर्म करें और बेली हुई रोटी डालकर अच्छे से पकाएं.
रोटी अच्छे से पक जाने के बाद आप इसे निकालकर गरमा-गरम सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें.
ये खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होती हैं जिसे आपको एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए|
Next Story





