- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Raita : ...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Raita : गुलाबी त्वचा के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री के स्टाइल में बनाएं चुकंदर का रायता
Sarita
2 March 2025 11:32 AM IST

x
Beetroot Raita : तो चलिए, जान लेते हैं इस खास रायते को बनाने का तरीका और इसके फायदे।
बीटरूट रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 मीडियम साइज बीटरूट (चुकंदर)
1 कप गाढ़ा दही
स्वादानुसार नमक
1 चुटकी हींग
1/2 टीस्पून राई
1/2 टीस्पून सफेद तिल
4-5 करी पत्ते
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टेबलस्पून धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
1 टेबलस्पून अखरोट (गार्निशिंग के लिए)
बीटरूट रायता बनाने की विधि
सबसे पहले बीटरूट को छीलकर कद्दूकस कर लें।
दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए।
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्वादानुसार नमक डालें और फिर से मिक्स करें।
तड़का बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा घी या तेल गरम करें।
इसमें हींग, राई और सफेद तिल डालें। जब तिल चटकने लगे, तो करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।
इस तड़के को दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला दें। अब इसे अखरोट से गार्निश करें और ऊपर से ताजा धनिया छिड़कें।
बीटरूट रायता के फायदे :
त्वचा के लिए वरदान
बीटरूट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करके नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
पाचन को बनाए दुरुस्त
इसमें मौजूद फाइबर पेट को हेल्दी रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार
पोटेशियम से भरपूर बीटरूट हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद फोलेट और मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक
बीटरूट आयरन से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
वजन घटाने में मददगार
यह कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
TagsBeetrootRaitaगुलाबीत्वचाचुकंदररायताBeetrootpinkskinbeetrootraitaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





