लाइफ स्टाइल

Beetroot Raita: इसके सेवन से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Sarita
13 Jun 2025 8:59 AM IST
Beetroot Raita: इसके सेवन से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
x
Beetroot Raita: इस बार चुकंदर का रायता आजमाकर देखें। चुकंदर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके रायते को आप सप्ताह में दो बार जरूर खाएं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ होंगे जैसे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। ब्लड साफ होगा। चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके अलावा यह स्वाद के लिहाज से भी कमाल का होता है। एक बार इसे चखने के बाद आपको लगेगा कि बार-बार इसका मजा लिया जाए। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
चुकंदर - 1
दही - 1 कप
हरी मिर्च - 1-2
सफेद तिल - 1/2 छोटा चम्मच
राई - 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता - 3-4
काला नमक - स्वादानुसार
भुना हुआ जीरा - आधा चम्मच
तेल - एक छोटा चम्मच
सूखा नारियल - ऑप्शनल
- चुकंदर को अच्छी तरह से साफ करके उसे कद्दूकस कर लें। हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- दही को अच्छी तरह से एक कटोरे में फेंट लें। अब उसमें चुकंदर डाल दें और मिलाएं।
- हरी मिर्च डालें। एक पैन में तेल डालकर गरम करें। इसमें तिल, राई और करी पत्ता डालकर भूनें।
- इसे हल्का ठंडा करके दही और चुकंदर के मिश्रण में डालकर मिलाएं। अब भुना हुआ जीरा पाउडर डाल दें।
- चाहें तो सूखा नारियल को कद्दूकस करके थोड़ा सा ऊपर से डाल दें। तैयार है बीटरूट रायता।
Next Story