- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Cheela: स्वाद...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Cheela: स्वाद से भरपूर चुकंदर का चीला मिनटों में होगा तैयार,नोट करें विधि
Sarita
21 Oct 2025 10:23 AM IST

x
Beetroot Cheela: आप दिवाली में मिठाई और तेल से बनी चीजें खाकार बोर हो गए हैं और अब कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो सुबह के समय बीटरूट का चीला (Beetroot Cheela Recipe)बना लें। बीटरूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्वाद के साथ आपको सेहत को भी डोज़ देगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएँ बीटरूट चीला की स्वाद से भरपूर चीला रेसिपी?
बीटरूट चीला बनाने की सामग्री:
1 बीटरूट, आधा कप बेसन, 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियाँ, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला, नमक स्वाद अनुसार
बीटरूट चीला कैसे बनाएं?
बीटरूट चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बीटरूट लें. उसे धोने के बाद अच्छी तरह से छीलकर बारीक काट लें.
अब, कटे हुए बीटरूट के साथ 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें।
अब बेसन का घोल बना लें। बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब बैटर में 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इसको 10 मिनट के लिए ढककर रखें
अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं।
अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।
चुकंदर का सेवन है फायदेमंद:
चुकंदर कई तरह से फायदेमंद है, जैसे यह एनीमिया को दूर करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, और पाचन में सुधार करता है। इसके अलावा, यह वजन घटाने में मदद करता है, त्वचा और बालों के लिए अच्छा है, और सहनशक्ति बढ़ाता है। तो अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गयी है तो आयरन से भरपूर बीटरूट का सेवन करें। चुकंदर फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर है जो वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद है।
TagsBeetroot Cheelaस्वादचुकंदरचीला Beetroot Cheelaflavorbeetrootcheela जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





