- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Appe...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Appe Recipe:नाश्ते में बनाएं आयरन और फाइबर से भरपूर चुकंदर अप्पे
Sarita
1 July 2025 1:39 PM IST

x
Beetroot Appe Recipe:अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो चुकंदर के अप्पे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। चुकंदर में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। खास बात यह है कि यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। आइए जानते हैं चुकंदर के अप्पे बनाने की आसान रेसिपी।
बीटरूट अप्पे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
सूजी (रवा) – 1 कप
बीटरूट (चुकंदर) – 1 मध्यम आकार का (कद्दूकस किया हुआ)
दही – 1/2 कप
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1/2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
करी पत्ते – 6-7
राई – 1/2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – अप्पे बनाने के लिए
पानी – जरूरत के अनुसार
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
बीटरूट अप्पे बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी लें. इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इस घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए|
2. एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें राई और जीरा डालकर चटकने दें. फिर करी पत्ते और बारीक कटी हरी मिर्च डालें. इस तड़के को सूजी के घोल में डालकर मिलाएं|
3. अब घोल में कद्दूकस किया हुआ बीटरूट और अदरक डालें. स्वादानुसार नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. अगर घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं|
4. अब इसमें बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिला लें.इससे अप्पे फूले हुए और सॉफ्ट बनेंगे|
5. अप्पे पैन को गरम करें और हर खाने में थोड़ा सा तेल डालें. अब तैयार घोल को चम्मच की मदद से अप्पे मोल्ड में डालें. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं. जब अप्पे का एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी 4-5 मिनट तक सेंक लें|
6. गरमागरम बीटरूट अप्पे को नारियल चटनी या हरी धनिया चटनी के साथ सर्व करें. यह अप्पे बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं और सेहतमंद भी होते हैं|
TagsBeetroot Appeनाश्तेफाइबरचुकंदरअप्पेBeetroot AppeBreakfastFiberBeetrootAppe जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





