- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty: दांतों की सफाई...
लाइफ स्टाइल
Beauty: दांतों की सफाई और मजबूती के लिए इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक चूर्ण
Sarita
6 Jun 2025 6:39 AM IST

x
Beauty: दांतों में पीलापन, सड़न और कैविटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं। कई लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत हमेशा साफ, सुंदर और मजबूत बने रहें, तो आपको टूथब्रश करते समय कुछ खास प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ दांतों का पीलापन दूर होगा, बल्कि सड़न और कैविटी से भी बचाव होगा। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट प्लानर संजीता श्रीवास्तव ने एक घरेलू आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में जानकारी दी है, जो बढ़ती उम्र में भी दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।
इस तरह बनाएं दांतों को हेल्दी रखने वाला आयुर्वेदिक पाउडर
अगर आप दांतों को पीलेपन से छुटकारा दिलाकर चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई 5 प्राकृतिक चीजों से पाउडर बनाएं:
फिटकरी
लौंग
दालचीनी
सेंधा नमक
अजवाइन
बनाने की विधि:
सबसे पहले फिटकरी को तवे पर रखकर हल्का सेंकें। जब फिटकरी फूल जाए तो उसे ठंडा करके पीस लें और पाउडर बना लें। इसी तरह लौंग, दालचीनी और अजवाइन को भी तवे पर सेंककर ठंडा करें और फिर मिक्सर में पीस लें। इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर एक बारीक पाउडर तैयार करें। अब इसमें थोड़ा सेंधा नमक (या काला नमक) मिलाएं। इस पाउडर को किसी साफ डिब्बे में स्टोर करके रखें।
कैसे करें इस्तेमाल:
हर दिन ब्रश करते समय अपने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और उसमें एक चुटकी तैयार किया हुआ यह आयुर्वेदिक पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण से ब्रश करने पर दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होगा। साथ ही कैविटी और दांतों के कमजोर होने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
लौंग, दालचीनी और अजवाइन के फायदे
दांतों के लिए लौंग, दालचीनी और अजवाइन अत्यंत फायदेमंद हैं। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों में दर्द और सूजन को कम करते हैं। लौंग एंटी-बैक्टीरियल है और संक्रमण से सुरक्षा देती है। अजवाइन दांतों को मजबूती देती है और इसमें मौजूद फाइबर व औषधीय गुण दांतों को टूटने या कमजोर होने से बचाते हैं। रोजाना इस पाउडर से दांत साफ करने से वे लंबे समय तक हेल्दी और चमकदार बने रहते हैं।
TagsBeautyदांतोंसफाईमजबूतीआयुर्वेदिकचूर्णBeautyteethcleaningstrengtheningAyurvedicpowderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





