लाइफ स्टाइल

Beauty tips: गुलाबी निखार के लिए इस्तेमाल करें गुलाब से बना ये फेसपैक

Sarita
5 Feb 2026 10:48 AM IST
Beauty tips: गुलाबी निखार के लिए इस्तेमाल करें गुलाब से बना ये फेसपैक
x
Beauty tips: खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा दमकता और गुलाबी निखार वाला लगे। ऐसा निखार केवल मेकअप से नहीं बल्कि सही स्किनकेयर और घरेलू नुस्खों से भी पाया जा सकता है।
प्राकृतिक उपाय न केवल स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि इसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। रोज डे जैसे खास अवसर पर गुलाबी और फ्रेश लुक पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।यदि आप हमारे बताए नुस्खे को अपनाती हैं, तो आपका चेहरा न सिर्फ गुलाबी निखार पाएगा बल्कि त्वचा की चमक भी लंबे समय तक बनी रहेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकती हैं।
गुलाब फेस पैक बनाने की सामग्री:
ताजगी से भरी गुलाब की पंखुड़ियां – 10-12
गुलाब जल – 2-3 चम्मच
शहद – 1 चम्मच (त्वचा ड्राई है तो)
दही – 1 चम्मच (त्वचा ऑयली है तो)
बनाने की विधि:
गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें ताकि धूल या मिट्टी हट जाएं।
एक मिक्सर या हल्के हाथ से पेस्ट बनाएं।
पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
अगर त्वचा ड्राय है तो 1 चम्मच शहद और अगर डल है तो 1 चम्मच दही मिलाएं।
सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि स्मूद और क्रीमी पेस्ट तैयार हो।
लगाने का तरीका ;
चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें।
तैयार गुलाब फेस पैक को धीरे-धीरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
आंखों के आसपास संवेदनशील त्वचा पर ध्यान दें, सीधे आंखों में न लगाएं।
पैक को 15-20 मिनट तक सूखने दें।
समय पूरा होने पर ठंडे पानी से हल्के हाथों से धो लें।
धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र या गुलाब जल स्प्रे करें।
बरतें क्या सावधानियां :
हमेशा ताजे गुलाब की पंखुड़ियों का ही इस्तेमाल करें, ड्राई या फफूंदी लगी पंखुड़ियां न लें।
किसी भी नए फेस पैक को पहले कोहनियों के अंदर हिस्से पर टेस्ट करें ताकि एलर्जी का पता चल सके।
आंखों और होंठों के पास पैक न लगाएं।
संवेदनशील या रूखी त्वचा के लिए शहद और दही का संतुलन बनाए रखें।
सप्ताह में 2-3 बार से ज्यादा न लगाएं, ज्यादा उपयोग से त्वचा पर रेडनेस या सूखापन हो सकता है।
त्वचा में प्राकृतिक निखार और गुलाबीपन लाता है।
त्वचा को हाइड्रेट करता है और रूखापन कम करता है।
हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और डलनेस कम करते हैं।
नियमित उपयोग से त्वचा मुलायम और फ्रेश महसूस होती है।
Next Story