- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: रोज सुबह...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: रोज सुबह खाना शुरू कर दें ये एक फल, टमाटर जैसे लाल हो जाएंगे आपके गाल
Sarita
26 April 2025 11:45 AM IST

x
Beauty Tips: हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके गाल टमाटर जैसे लाल हो जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेब की। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आपकी रंगत निखारने में मदद करते हैं।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग:
सेब में विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा की रंगत निखारने और उसमें नेचुरल ग्लो लाने में मददगार है। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो इससे स्किन को जरूरी पोषण मिलता है। इससे चेहरा ताजगी और चमक से भर जाता है।
बढ़ती उम्र के असर को करे कम:
में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे बुढ़ापे का असर कम नजर आता है। फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा जैसी समस्याओं में भी काफी राहत मिलती है।
मुहांसों से राहत
सेब में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। ये स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे मुहांसे, पिंपल्स और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
स्किन को करे टाइट:
सेब में मलिक एसिड पाया जाता है। ये त्वचा की ऊपरी परत को कोमल और टाइट बनाता है। इसके अलावा ये त्वचा के पोर्स को छोटा करता है। इससे आपकी स्किन जवां और फ्रेश नजर आती है।
बालों के लिए भी फायदेमंदल:
सेब सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद बायोटिन और अन्य पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकते हैं। उन्हें मजबूत बनाते हैं। सेब का सिरका भी बालों को शाइनी और डैंड्रफ-फ्री रखने में सहायक होता है।
रोजाना सुबह एक सेब खाएं।
आप चाहें तो सेब का ताजा जूस भी पी सकते हैं।
सेब के टुकड़े पीसकर उसमें शहद मिलाकर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं।
सेब के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।
TagsBeautyफलटमाटरलालगालBeautyFruitTomatoRedCheeksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





