लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: चेहरे से रूखापन दूर कर उसे चिकना और चमकदार बनाएं, लगाएं ये खास फेस पैक

Sarita
30 Aug 2025 8:48 AM IST
Beauty Tips: चेहरे से रूखापन दूर कर उसे चिकना और चमकदार बनाएं, लगाएं ये खास फेस पैक
x
Beauty Tips: बेदाग त्वचा तो हर किसी की चाहत होती है। इसके साथ ही त्वचा अगर चमकती हुई और चिकनी रहे तो और भी खूबसूरत दिखती है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि चेहरे की त्वचा खुरदुरी और बेजान सी नजर आती है। इसमे जान वापस डालने के लिए घर पर ही कुछ फेसपैक आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं ये खास फेस पैक।
त्वचा के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए जैतून के तेल के साथ एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर चेहरे पर लगाएंय़ ये रातभर में अपना असर जरूर दिखाएगा। इसे लगाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर एक शीशी में रख लें। अब रात में लगाकर सो जाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। इससे चेहरे का खुरदुरापन खत्म होगा।
दही फेसपैक के रूप में लगाने से काफी हद तक असर करती है। चेहरे पर हो रहे खुरदुरे पन को दूर करने के लिेए दो चम्मच दही लेकर उसमे केसर के दो से तीन रेशे डालें। अब इसे अच्छी तरह से फेंट कर चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने का ये सबसे साधारण उपाय है।
चेहरे पर खुरदुरापन ज्यादा दिखता है तो गाजर और टमाटर का जूस निकाल कर रख लें। अब इस जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। पूरे चेहरे पर इस जूस के मिश्रण को लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए इनमे से कोई भी फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर किसी खास चीज से एलर्जी है तो उे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Next Story