- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: घर पर चुटकियों में तैयार करें ये फेस पैक, पोषण मिलने के साथ-साथ स्किन बनेगी ग्लोइंग
Sarita
5 July 2025 7:46 AM IST

x
Beauty Tips: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में महिलाओं के पास खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में वे त्वचा का ख्याल नहीं रख पाती हैं जिसकी वजह से त्वचा का निखार छिनने लगता हैं। अगर आप भी अपने काम में इतनी व्यस्त रहती हैं कि पार्लर जाने का समय नहीं मिलता हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चुटकियों में घर पर ही तैयार किया जा सकता हैं। यहां बताए जा रहे फेसपैक आपकी स्किन को पोषण देने के साथ ही ग्लोइंग बनाने का काम करेंगे। सालों से चले आ रहे ये प्राकृतिक उपाय आपको आकर्षक लुक देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में|
दही का फेसपैक:
तेज धूप से हुई टैनिंग की समस्या को दूर करने और त्वचा में निखार लाने के लिए दही वाला पैक काफी फायदेमंद होता है। दही से बना ये फेसपैक हर स्किन टाइप वालों के लिए अच्छा होता है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच गेंहू का आटा, 1 चम्मच चंदन पाउडर, दो चम्मच दही और एक चम्मच बेसन अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। 2 हफ्तों में ही आपको फर्क देखने को मिलेगा। एक हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
एलोवेरा और नारियल तेल का फेसपैक:
यह सबसे आसान फेस पैक है जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है। जी हां, एलोवेरा और नारियल का तेल स्किन के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर हैं। तो यहां बताया गया है कि आप घर पर ही ड्राय स्किन के लिए एलोवेरा और नींबू का फेस पैक कैसे बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एलो लीफ से जेल निकाल लें। अब नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। पेस्ट को समान रूप से त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाएं। अब धो दें। इसे लगाने के तुरंत बाद ही आपको इस फेस पैक का असर पता लग जाएगा। इस फेस पैक से स्किन एकदम बेबी सॉफ्ट हो जाती है।
कच्चा दूध स्किन को जरूरी नॉरिशमेंट देता है। इसके साथ ही ये त्वचा को जरूरी पोषण देता है और रोमछिद्रों से गंदगी निकाल बाहर करता है। इसके साथ चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसके लिए दो चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाइए और थोड़ी सी पिसी हुई चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिए। फिर इसे कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर हल्के गर्म पानी से धो लें और माइश्चराइजर लगा लें।
TagsBeautyफेस पैकपोषणस्किनग्लोइंगBeautyFace PackNutritionSkinGlowing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





